add_action( 'generate_after_header', function() { if ( function_exists('yoast_breadcrumb') ) { yoast_breadcrumb( '
' ); } } );

Rajasthan Sanganak Result 2024: इस दिन जारी होगा संगणक का रिजल्ट, बोर्ड ने दी सूचना

राजस्थान संगणक की परीक्षा देने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर! अब रिजल्ट के लिये ज़्यादा दिन नहीं करना होगा इंतज़ार। इस वर्ष मार्च माह में हुई संगणक परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने की संभावना हैं। इस संबंध में बोर्ड से मिली सूचना के अनुसार कुछ तथ्यों का पता चला हैं जिनकी जानकारी नीचे लेख में बताई जा रही हैं।

राजस्थान संगणक परीक्षा 2024

राजस्थान संगणक परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मार्च 2024 को किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन RSSB बोर्ड (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) द्वारा करवाया गया था। राजस्थान संगणक हेतु कुल 583 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया गया था।

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा संगणक परीक्षा की उत्तर कुंजी परीक्षा के कुछ दिन बाद ही 28 मार्च 2024 को जारी कर दी गई थी जिसे आप नीचे दिये जा रहे लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

संगणक परीक्षा रिजल्ट 2024

हाल ही में मिली सूचना के अनुसार इस परीक्षा का परिणाम 20 जून 2024 तक जारी करने की आशंका बताई जा रही हैं। देश में चल रहे चुनाव परीक्षा परिणाम में देरी होने का एक मुख्य कारण हो सकते हैं लेकिन इसके बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आप RSSB बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे सारणी में दिया जा रहा हैं।

संगणक भर्ती रिज़ल्ट पोर्टल

लेख का विषयRajasthan Sanganak Result 2024
परीक्षा का नामसंगणक भर्ती परीक्षा 2024
परीक्षा तिथि3 मार्च 2024
उत्तर कुंजी जारी28 मार्च 2024
परिणामजून माह के अंत तक आने की संभावना
आधिकारिक वेबसाइटwww.rsmssb.rajasthan.gov.in
एग्जाम न्यूज़ ग्रुपटेलीग्राम चैनल
ह्वाट्सऐप लिंकह्वाट्सऐप ग्रुप
संगणक भर्ती रिज़ल्ट पोर्टल

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की जानकारी सबसे पहले देखने के लिए ऊपर सारणी में दिये गये लिंक के माध्यम से हमारे टेलीग्राम तथा ह्वाट्सऐप चैनल को जॉइन करें। इनके माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की परीक्षा तिथि, परिणाम, उत्तर कुंजी आदि से जुड़ी समस्त जानकारी आप तक पहुँचाने का कार्य करते हैं।

Rajasthan Sanganak Answer Key 2024

राजस्थान में 3 मार्च 2024 को आयोजित संगणक भर्ती परीक्षा की उत्तर तालिका 28 मार्च को जारी कर दी गई थी। इस परीक्षा में 4 सीरीज के अनुसार प्रश्न पत्र का वितरण किया गया था यहाँ हम संगणक भर्ती परीक्षा के मुख्य पेपर की आंसर की उपलब्ध करवा रहे हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने उसका डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया हैं।

-:Answer Key PDF:-

संगणक भर्ती परीक्षा पत्र

संगणक भर्ती के परीक्षा पत्र की पीडीएफ़ भी यहाँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आप नीचे दिए गए बटन से परीक्षा पत्र की पीडीएफ़ फाइल अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। यह 3 मार्च 2024 का प्रश्न पत्र हैं। इससे पहले के सभी प्रश्न पत्र आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर हैं।

परीक्षा पत्र PDF

रिज़ल्ट चेक करने की प्रक्रिया

राजस्थान संगणक भर्ती का परीक्षा परिणाम क्रमचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यहाँ से आप परीक्षा परिणाम की PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इस पीडीएफ़ फाइल में परीक्षा में चयनित कुल 583 अभ्यर्थियों के परीक्षा क्रमांक लिखे हुए रहेंगे।

इस पीडीएफ़ में आप अपने रोल नंबर सर्च करें। अगर इसमें आपके रोल नंबर दिये गये हैं तो संगणक भर्ती में आपको चयनित किया गया हैं। परीक्षा परिणाम देखने तथा किसी भी तरह की अन्य आधिकारिक जानकारी के लिए आप बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें। आपकी सुविधा के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ऊपर सारणी में दिया गया हैं।

Leave a Comment