add_action( 'generate_after_header', function() { if ( function_exists('yoast_breadcrumb') ) { yoast_breadcrumb( '
' ); } } );

Rajasthan Board 8th Result 2024: 8वीं कक्षा का परिणाम अभी-अभी हुआ जारी, ऐसे चेक करे रिजल्ट

जी हाँ दोस्तों! प्रारम्भिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर द्वारा 8वीं बोर्ड कक्षा के परिक्षा परिणाम आज जारी कर दिए जायेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परिक्षा परिणामों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है तथा जल्द ही रिजल्ट जारी करने की संभावना है। यदि आप सभी भी 8वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे थे तो अब जल्द ही आपका इंतजार समाप्त हो जायेगा। बोर्ड परिक्षा परिणामों से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आज के इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

कक्षा 8 बोर्ड रिजल्ट

जैसा की आप सभी को पता ही है की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणाम जारी कर दिए है, परन्तु अब विद्यार्थी 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों के जारी होने का इंतजार कर रहे है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब विभाग द्वारा जल्द ही परिणाम भी घोषित कर दिए जायेंगे।

इस वर्ष की 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 12 लाख 64 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से केवल 12 लाख 50 हजार विद्यार्थियों ने ही परीक्षाएं दी थी। यह सभी विद्यार्थी बोर्ड परिक्षा परिणामों के जारी होने का इंतजार कर रहे है।

8वीं बोर्ड रिजल्ट न्यूज

शिक्षा विभाग द्वारा पिछले वर्ष 8वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणाम 1 जून 2023 को जारी किए गए थे। आप सभी को बता दे की शिक्षा विभाग द्वारा 8वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 30 मई 2024 को दोपहर 3 बजे कॉंफरेस के माध्यम से बोर्ड परिक्षा परिणाम जारी किए जायेंगे। सभी विद्यार्थी राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से अपने परिक्षा परिणाम चेक कर सकते है।

सभी विद्यार्थी अपने बोर्ड परिक्षा क्रमांक व अपने नाम की सहायता से आसानी से आपके 8वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते है। 8वीं कक्षा के परिणाम चेक करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई है। यदि आप भी अपने 8वीं कक्षा का परिक्षा परिणाम चेक करना चाहते है तो नीचे दी गई प्रक्रिया का क्रमबद्ध अनुसरण करे।

5वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणाम जारी, RBSE 5th Class Result 2024 ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट।

RBSE 8th Result Check Online

  • 8वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको 5वीं व 8वीं कक्षा के रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक मिलेंगे।
  • इनमे से आपको 8वीं कक्षा के रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक का चयन करना है।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का नया वेब पेज ओपन होगा।
  • इस वेब पेज पर आपको आपके बोर्ड परिक्षा क्रमांक या नाम दर्ज करके सबमिट करना है।
  • आपके सामने स्क्रीन पर आपके 8वीं कक्षा के रिजल्ट की मार्कशीट दिखाई देगी।
  • बोर्ड रिजल्ट की इस मार्कशीट में आप आसानी से आपके रिजल्ट से संबंधित जानकारी दिखाई दे जाएगी।
  • बोर्ड परिक्षा परिणामों की इस मार्कशीट को आप भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख ले।

हमारे द्वारा दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से आपके 8वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणाम चेक कर सकते है।

जैसा की आप सभी जानते है की 5वीं तथा 8वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणामों में प्राप्तांकों की जगह ग्रेडिंग दी हुई होती है। इस ग्रेडिंग से हमें अपने प्राप्तांकों की जानकारी नहीं मिल पाती है। आप सभी लोगों की इस समस्या के समाधन के लिए आज हम आपको ग्रेडिंग के अनुसार प्राप्तांकों की जानकारी देंगे जिससे की आप बोर्ड रिजल्ट में दिए हुए ग्रेडस के आधार पर अपने प्राप्तांक डिसाइड कर सके।

8th क्लास बोर्ड रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम

A+91-100
A81-90
B61-80
C41-60
D33-40
E0-32
8th क्लास बोर्ड रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से आपके ग्रेड के अनुसार प्राप्तांकों का अनुमान लगा सकते है।

Leave a Comment