add_action( 'generate_after_header', function() { if ( function_exists('yoast_breadcrumb') ) { yoast_breadcrumb( '
' ); } } );

RBSE 5th Class Result 2024: 5वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणाम जारी, ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट

जी हाँ ! अब जल्द ही शिक्षा विभाग द्वारा 5वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। यदि आपने भी इस वर्ष की 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थी तथा इसके बोर्ड परिक्षा परिणामों के जारी होने का इंतजार कर रहे है तो जल्द ही आपका इंतजार समाप्त हो जाएगा। हमारे द्वारा आज के इस लेख में 5वीं बोर्ड रिजल्ट से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। बोर्ड रिजल्ट की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आज के इस लेख को अंत तक पढ़ें।

राजस्थान 5th बोर्ड रिजल्ट

इस वर्ष 30 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित की गई 5वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 14 लाख 68 हजार 130 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी जिसमें 7 लाख 67 हजार 357 लड़के व 7 लाख 773 लड़कियां थी। इसके अलावा 2023 में 14 लाख 28 हजार 553 विद्यार्थियों ने परिक्षा उत्तीर्ण की। पिछले साल कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 2 लाख 71 हजार 669 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड, 7 लाख 77 हजार 769 ने बी ग्रेड, 3 लाख 68 हजार 817 ने सी ग्रेड तथा 10228 ने डी ग्रेड से उत्तीर्ण की।

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी है तथा अब परीक्षार्थियों को बोर्ड परिक्षा परिणामों के जारी होने का इंतजार है। यदि आप सभी भी इनके परिक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे है तो अब जल्द ही आपका इंतजार समाप्त होने वाला है, क्योंकि विभाग द्वारा अब जल्द ही 5वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणाम जारी किए जाने की संभावना है।

5वीं बोर्ड रिजल्ट न्यूज

2023 में 5वीं के बोर्ड परिक्षा परिणाम 1 जून 2023 को जारी किए गए थे, जबकि 2022 में बोर्ड रिजल्ट 5 जून को जारी किया गया। आप सभी की जानकारी के लिए बता दे की इस वर्ष 30 मई 2024 को दोपहर 03:00 बजे बोर्ड परिक्षा परिणाम जारी किए जायेंगे। 5वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम शिक्षा मण्डल निदेशक द्वारा शाला दर्पण की आधिकारीक वेबसाइट पर जारी कर दिए जायेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा विडिओ कॉंफरेस के माध्यम से 5वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए जायेंगे।

आप आपके बोर्ड परिक्षा क्रमांक व नाम से आपके बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते है। बोर्ड रिजल्ट चेक करने की सम्पूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई है। आप बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया की सहायता ले सकते है।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 व 8 परिक्षा परिणाम तिथि जारी, Rajasthan Board 5th 8th Result 2024 Date and Time इस दिन आएगा रिजल्ट

राजस्थान 5th बोर्ड रिजल्ट चेक ऑनलाइन

  • 5वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको शाला दर्पण की आधिकारीक वेबसाइट को ओपन करे।
  • शाला दर्पण की आधिकारीक वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रेस रिलीज का विकल्प दिखाई देगा।
  • प्रेस रिलीज में आपकों 5वीं बोर्ड के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक मिलेगा।
  • आपको बोर्ड रिजल्ट के इस लिंक का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको बोर्ड परिक्षा रोल नंबर व केप्चा कोड दर्ज करके ईसे सबमिट कर दे।
  • आपको स्क्रीन पर आपके बोर्ड परिक्षा परिणाम दिखाई दे जायेंगे।
  • बोर्ड परिक्षा परिणामों की इस मार्कशीट में आप रिजल्ट से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी चेक कर सकते है।

इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से आपके 5वीं कक्षा के बोर्ड परिक्षा परिणाम चेक कर सकते है, तथा इसके साथ ही इस मार्कशीट को आप भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड भी कर सकते है।

5वीं की बोर्ड परिक्षा की मार्कशीट में आपको प्राप्तांकों की जगह ग्रेडिंग दिखाई देगी। हमारे द्वारा नीचे सारणी के माध्यम से 5वीं कक्षा की ग्रेड के अनुसार क्रमांक की जानकारी प्रदान कि गई है आप इसकी सहायता से आपके बोर्ड परिक्षा क्रमांकों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

5th बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम

A+91-100
A81-90
B61-80
C41-60
D33-40
E0-32
5th बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम

कक्षा 5 का रिजल्ट कैसे देखें?

आप शाला दर्पण की आधिकारीक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से आपके बोर्ड परिक्षा परिणामों की जानकारी चेक कर सकते है।

Leave a Comment